नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में लोगों को मौसम की मार झेलनी पड़ रही है। कई राज्यों में बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, तो कई इलाकों में ठंड से। उत्तर भारत में फिलहाल ठंढ से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं जिसकी वजह से तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो सकती है।
पहाड़ों पर बर्फबारी में थोड़ी देखी गई है, लेकिन मैदानी इलाकों को शीतलहर ने अपनी चपेट में लिया हुआ है। दिल्ली में बीते कई दिनों से लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है। तो वहीं दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्व मॉनसून के चलते कई राज्यों में अगले 3-4 दिनों तक बारिश हो सकती है।