Headlines
Loading...
भीषण आग लगने से एक महिला और एक दमकलकर्मी झुलसे

भीषण आग लगने से एक महिला और एक दमकलकर्मी झुलसे


नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-6 में स्थित अमेजन स्टोर में भीषण आग लगने से एक महिला और एक दमकलकर्मी झुलस गए। यह आग शुक्रवार की सुबह अपने साथ तबाही लेकर आई। कीर्ति नगर में बीती रात करीब 11 बजे कमला नेहरू कैंप में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया।

जिंदा जले तीन लोगों में एक बच्चा भी शामिल
मिली जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले कबाड़ की दुकान में लगी और धीरे-धीरे यह दुकान के ऊपर बनी झुग्गियों तक पहुंच गई। इनमें कबाड़ की दुकान में काम करने वाले मोनू का परिवार रहता था। दमकल की गाड़ियों ने कम समय में आग पर काबू पा लिया और ज्यादातर लोगों को सुरक्षित बचा लिया।शव करीब 8-10 वर्ष के बच्चे का मिला शव

लेकिन हड़कंप उस समय मच गया जब आग बुझी और लोग अंदर पहुंचे तो दो अज्ञात शव जो पूरी तरह से जलकर कंकाल बन चुके थे। इसमें से एक शव लगभग 20 वर्ष के शख्स का हो सकता है और एक शव करीब 8-10 वर्ष के बच्चे का है। हालांकि इनकी अभी पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस को एक और शव पास के ही नाले से मिला
कीर्ति नगर में बचाव और खोजी अभियान आगे बढ़ने पर पुलिस को एक और शव पास के ही नाले से मिला। माना जा रहा है कि यह शव कमला नेहरू कैंप में रहने वाले रोहित का है। प्रथमदृष्टया यह बात सामने आई है कि जब आग लगी तो रोहित यहां आया लेकिन आग ने उसे भी अपनी चपेट में ले लिया और वह नाले में गिर गया। उसकी उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है और वह ड्राइवर का काम करता था।

आग लगने की कोई पुख्ता वजह नहीं पता चली
सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करा दिया गया। अभी तक आग लगने की कोई पुख्ता वजह सामने नहीं आई लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट इसकी वजह हो सकती है। इस मामले में कीर्ति नगर पुलिस स्टेशन में लापरवाही बरतने का केस आईसीपी की धारा 285/304 के तहत दर्ज किया गया है।